Thoughts

मैं आज तक किसी जादुई चिराग़ के जिन्न या ऐसे चमत्कारी व्यक्ति की तलाश में भटकता रहा, जो मेरी सारी इच्छाएँ पूरी कर देगा लेकिन मुझे आज तक न वो जिन्न मिला और न ही वो चमत्कारी व्यक्ति, अगर आपको कहीं मिल जाये तो मुझसे ज़रूर मिलवाइयेगा।

***

सबकी रज़ामंदी लेकर कोई बड़ा काम नहीं किया जा सकता।

***

किसी चौराहे पर पहुँचकर किसी एक रास्ते को चुनना होगा वरना आप कहीं नहीं पहुँचेंगे।

‌***

ज़िंदगी सौ मीटर की रेस नहीं एक निरंतर बाधा दौड़ है।

***

अगर आप ख़ुद बॉस हैं तो आपको याद रखना चाहिए कि बॉस हमेशा सही नहीं होता।

***

धोका खाने का ये मतलब नहीं कि सबको शक की निगाह से देखा जाये।

***

हर समय दुखड़ा रोने की आदत छोड़ो वरना जो मदद मिल सकती है वो भी नहीं मिलेगी।

***

हर इंसान तुम्हारी तरह व्यस्त है फिर तुम समस्याओं के हल के लिए किसका इंतज़ार कर रहे हो।

***

आज अगर तुम ये सोचते हो कि मैं पहले कितना मूर्ख था तो आने वाले कुछ समय बाद तुम फिर यही सोचोगे।

***

ज्ञान की सीमा अनंत है फिर भी ज्ञानी होने का भ्रम रखने वाले भी अनंत हैं।

***

जब तक आप कामयाब नहीं होते तब तक आपकी काबलियत को शक की नज़र से देखा जायेगा।

***